Breaking NewsNational

देश के इस हिस्से में आए भूकंप के दो बड़े झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

लद्दाख के लेह में सुबह 6:05 बजे, फिर सुबह 9:54 बजे भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए। लोग डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता 5.5 और 4.3 दर्ज की गई है।

Earthquake: लद्दाख के लेह में गुरुवार की सुबह सुबह तेज भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लेह में गुरुवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। इसकी गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। दूसरा झटका नौ बजकर 54 मिनट पर आया था। हालांकि अब तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में कम गहराई पर लगातार दो भूकंप आए; कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भूकंप झटके महसूस किए गए।

पहला भूकंप

तीव्रता: 5.5
समय: सुबह 6:05 बजे, 13 अगस्त 2026
गहराई: 10 किमी

दूसरा भूकंप

तीव्रता: 4.3
समय: सुबह 9:54 बजे, 13 अगस्त 2026
गहराई: 10 किमी

Advertisements
Ad 29

भूकंप से लोगों में दहशत

सुबह सुबह कुछ लोग नींद में ही थे, जो लोग जगे थे वो अचानक भूकंप आने से इतने डर गए कि घर से निकलकर सड़क पर आ गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में भी महसूस हुआ कि पूरा घर हिल रहा है। शोर मचा और लोग दहशत में आ गए। अभी आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं, इस वजह से लोग डर के मारे घर में नहीं जा रहे हैं।

भूकंप कितने खतरनाक?

बता दें कि 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, इसके झटके बहुत हल्के होते हैं और अक्सर लोग इसे महसूस नहीं कर पाते हैं। ये भूकंप वाले क्षेत्र में अक्सर आते रहते हैं। लेकिन 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप महसूस होते हैं और इससे जान माल का नुकसान हो सकता है। इस तीव्रता वाले भूकंप को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे घरों और इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है।

कोलंबिया में आया था विनाशकारी भूकंप

7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है। ये भूकंप काफी तबाही मचा सकते हैं। जैसा कुछ दिनों पहले कोलंबिया में भूकंप आया, इसमें कई लोगों की जान चली गई। भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई थी। भूकंप से कई इमारतें धराशायी हो गईं और मलबे में दबे लोगों की तलाश करते लोग रोते बिलखते दिखाई दिए। कई लोग अब भी लापता हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button