Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand Weather : पहाड़ों में हिमपात से चल रही शीतलहर, मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ाएगा ठंड

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अब मैदान में भी इसका असर दिख रहा है।

देहरादून। बीते रोज ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते पर्वतीय इलाकों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। उधर मैदानी इलाकों में सुबह के समय छा रहे हल्के कोहरे से ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को भी मैदानी इलाकों में सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात से 12 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। इसके चलते ठंड का अहसास कम होगा। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Advertisements
Ad 26

जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पर्वतीय जिलों के सामान्य तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button