Breaking NewsUttarakhand
गंगूबाई हंगल की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय संगीत परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल जी का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने सुप्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध गायिका, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार व पद्म विभूषण से अलंकृत गंगूबाई हंगल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय संगीत परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल जी का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।