Breaking NewsUttarakhand

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

देहरादून। देर रात तेज़ रफ़्तार से आती हुई एक मोटरसाइकिल सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में जहाँ मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीँ दूसरे व्यक्ति कि मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि समय लगभग 1:00 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि पौंधा रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गयी। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गये हैं। पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों के उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements
Ad 29

अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक सवार अमित पांडे पुत्र आर.सी. पांडे निवासी रीवा, मध्य प्रदेश, को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। दूसरे घायल व्यक्ति अमित गोदियाल निवासी ऋषिकेश को डॉक्टरों द्वारा महंत इंदरेश अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस द्वारा दोनो युवकों के परिजनों को सूचित किया गया है। दोनों युवक यू.पी.ई.एस. के छात्र है तथा घटना के समय शराब के नशे में थे। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button