Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: उत्तराखंड के तापमान में आयेगी गिरावट, अब और सर्द होंगी रातें

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का असर सीधे तापमान पर देखने को मिल रहा है। उधर सर्दियों की बारिश में आई भारी गिरावट का असर भी तापमान में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड परेशान कर रही है। ऐसे ही आने वाले दिनों में प्रदेश भर में रातें और सर्द होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड ज्यादा होगी। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड का अहसास कम होगा।

उधर बारिश की बात करें ताे इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रविवार के मौसम की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

Advertisements
Ad 29

आज बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज से बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button