Breaking NewsUttarakhand

कमरे में मृत मिला युवक

देहरादून। जनपद के डोईवाला थाना क्षेत्र में अठुरवाला विस्थापित ग्राम सभा के जोगियाणा गांव में एक युवक घर में संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला। मृतक विक्रम चालक था।

पुलिस के अनुसार अठुरवाला विस्थापित ग्राम सभा के जोगियाणा गांव पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले राकेश उर्फ नागी (37 वर्ष) पुत्र कंडू सिंह विक्रम चलाता था। मंगलवार देर रात राकेश अपने घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया। बुधवार शाम तक जब राकेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन परेशान हो गए।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने राकेश को आवाज दी लेकिन उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा दिया। कमरे में राकेश मृत पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि राकेश विक्रम चलता था और स्मैक का नशा करता था। संभवतया नशे के अधिक सेवन से उसकी मौत हुई हो। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button