Entertainment

गुड़गांव का नाम बदलने पर रणदीप हुड्डा भड़के

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। हुड्डा ने इस फैसले को हरियाणा की संस्‍क‍ृति और इतिहास पर हमला बताया है और सोशल साइट टि्वटर के जरिए हरियाणा सरकार के फैसले पर हमला बोला है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, गुड़गाँव को गुरूग्राम करना हरियाणा की संस्कृति, बोली, इतिहास पर वार है। ग्राम हमारा शब्द ही नहीं है। ये क्यों किया गया है?
इस ट्वीट के बाद रणदीप को सोशल मीडिया पर लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। कुछ लोगों ने हरियाणा में जाट आंदोलन का जिक्र करते हुए रणदीप को घेरा वहीं कई लोगों ने कहा कि ग्राम और गांव में कोई अंतर नहीं है। एक अन्‍य ट्वीट में कहा गया कि हरियाणा के लोगों की मांग पर ही गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखा गया है। पहले ट्वीट के तीन घंटे बाद रणदीप हुड्डा ने एक और ट्वीट किया। इसमें वे रक्षात्‍मक नजर आए और पहले ट्वीट पर सफाई देते नजर आए। हुड्डा ने इसमें लिखा,’मेरा मतलब है कि हरियाणा की खड़ी बोली में गॉव या गाम कहा जाता है। गुड़गांव को गुरुगांव भी कर सकते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button