Breaking NewsNationalWorld

भारतीय बंधकों को बचाया गया: सुषमा

नई दिल्ली। भारत सरकार के प्रयासों द्वारा दो भारतीय बंधकों को बचा लिया लिया गया है, ये कहना है विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि लीबिया में एक साल से भी अधिक समय से बंधक बनाकर रखे गए दो भारतीयों को छुड़ा लिया गया है।

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टी गोपालकृष्णा (आंध्र प्रदेश) और सी बलरामकिशन (तेलंगाना) जिन्हें 29 जुलाई, 2015 से लीबिया में बंधक बनाकर रखा गया था, उन्हें छुड़ा लिया गया है।’

Advertisements
Ad 29

लीबिया की सिर्ते यूनिवर्सिटी में शिक्षण कार्य कर रहे दोनों भारतीयों का इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पिछले साल जुलाई में अपहरण कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button