Breaking NewsUttarakhand

3 दिसम्बर को होगा टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। वर्ल्ड दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर 2019 को उत्तराखंड फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए पैराओलंपिक खिलाड़ी प्रेम कुमार ने बताया कि पंजाब राज्य के चुने हुए टीम पंजाब फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तराखंड राज्य से चुने हुए उत्तराखंड फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे पंजाब की टीम 2 दिसम्बर को देहरादून पहुच रही है।

Advertisements
Ad 27

इस प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को कैस धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रेम कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से पैरा खेल को बढ़ावा मिलेगा साथ ही खिलाड़ियों को नई पहचान बनाने का हौसला भी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button