Uncategorized

बेलगाम डम्पर की टक्कर से छात्रा की मौत

देहरादून। हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर स्कूटी सवार दो छात्राओं को रामपुर में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisements
Ad 27
दोनों छात्राएं जीबीआइटी स्कूल में पॉलिटेक्निक मेकेनिकल द्वितीय वर्ष की छात्राएं हैं। सोमवार सुबह छात्रा सौम्या सकलानी (17 वर्ष) और प्रतीक्षा (17 वर्ष) स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। तभी एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सौम्या सकलानी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, इस भीषण हादसे में प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्ट के लिए भिजवाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button