Entertainment

धोनी के किरदार के लिए सुशांत ने सीखा टीटी का काम

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हम मुमकिन कोशिश करते हुए कड़ी मेहनत की है। धोनी के किरदार में जान फूंकने के लिए सुशांत ने खुद में कई बदलाव भी किए।
धोनी को करीब से जानने के लिए सुशांत ने फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग शुरू करने से पहले सुशांत ने धोनी जिस रेलवे क्वार्टर में रहते थे, उस क्वार्टर में उनके साथ रहने वाले अन्य टिकट कलेक्टरों से मुलाकात की। धोनी के साथ रहने वाले टिकट कलेक्टरों के साथ सुशांत ने कुछ हफ्ते भी बिताए।
इस दौरान उन्होंने इस दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में कई जानकारियां हासिल कीं। यहां तक कि सुशांत ने इन लोगों से टीटी का काम भी सीखा। सुशांत का कहना है कि इससे उन्हें धोनी के किरदार को निभाने में काफी मदद मिली।

Advertisements
Ad 26

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button