National

पनामा पेपर्स के आरोपियों पर हो कर्रवाईः जेटली

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि पनामा पेपर्स में जिन जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन सभी को नोटिस भेजा गया है और कानून के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान किरिट सोमैया के पूरक प्रश्न के उत्तर में जेटली ने कहा कि जिन जिन लोगों के नाम कर चोरी एवं इससे संबंधित अन्य मामले में सामने आए हैं, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है।
सोमैया ने पनामा पेपर्स, महाराष्ट्र से जुड़े मामले एवं समाचार पत्रों में आए कुछ अन्य मामलों को उठाया था। जेटली ने कहा कि आयकर अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि इस बारे में की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा तब तक सार्वजनिक नहीं किया जा सकता जब तक कि अदालत में मामला दर्ज नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि पनामा पेपर्स में जिन जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन सभी को नोटिस भेजा गया है और कानून के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 29

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button