Ajab-GajabBreaking NewsWorld

पुलिस से बचकर भाग रहा था ये शख्स, जान बचाने को मांगनी पड़ी पुलिस की ही मदद

फ्लोरिडा। नेट पर वीडियो सर्फिंग करने वालों को अक्सर तेज रफ्तार से पीछा करने वाले वीडियो खासे पसंद आते हैं। फिर चाहें वह टॉम एंड जैरी के वीडियो हों या फिर संदिग्ध और पुलिस के। हाल ही में, फेसबुक यूजर्स ने एक वीडियो को खासा पसंद किया। ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की पुलिस ने जारी किया था। इस वीडियो में भी संदिग्ध का जमकर पीछा किया गया था। लेकिन इस पूरी कार्यवाही के दौरान जो हुआ, उसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

हुआ कुछ यूं, एक शख्स को पुलिस के सिपाही ने ज्यादा गति से कार चलाने पर रोका। पुलिस के रोकने पर वह रुक तो गया लेकिन वह गिरफ्तार नहीं होना चाहता था। इसलिए उसने अपनी गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर दिया। इसके बाद उस शख्स ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन सिपाही को पास आता देखकर उसने निकट मौजूद जलाशय में छलांग लगा दी। लेकिन जिस पानी में उसने छलांग लगाई थी वह बेहद गंदा और काई से भरा हुआ था।

Advertisements
Ad 27

पानी की गंदगी से परेशान शख्स ने वापस तैरकर पुलिसकर्मी के पास ही मदद के लिए जाने का फैसला किया। इस संबंध में केप कोरल पुलिस विभाग के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अब्राहम दुराते है। रिलीज में कहा गया,”आॅफिसर ने पीछा किया और उन्होंने पाया कि दुराते नहर में कूद गया है और तैर रहा है। केप कोरल पुलिस के कई अन्य अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया और उसे पकड़ने की कवायद शुरू कर दी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button