Breaking NewsUttarakhand

अंतिम संस्कार किए बिना ही परिजन छोड़ गए शव, पढ़ें ये खबर

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में परिजन अंतिम संस्कार किए बिना ही श्मशान घाट पर युवक का शव छोड़कर चले गए। यहां ऐंचोली स्थित श्मशान घाट पर यह मामला सामने आया। यह मामला पिथौरागढ़ में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने चंदा एकत्र कर युवक का अंतिम संस्कार किया।

कबाड़ बीनने वाला यह युवक बुधवार की सुबह पिथौरागढ़ बस स्टेशन के पास मृत मिला था। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि डीडीहाट क्षेत्र के सिंगोली निवासी कवींद्र उर्फ कबीरा (24) पुत्र स्व. कुंदन प्रसाद पिथौरागढ़ में कबाड़ बीनता था। वह रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल के बाहर ही सो जाता था।

Advertisements
Ad 26

बुधवार सुबह वह मृत मिला। पूछताछ करने पर पुलिस को उसकी मां के भाटकोट में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव उसके सौतेले पिता और एक अन्य रिश्तेदार को सौंप दिया। कोतवाल ने बताया कि उसके सौतेले पिता के साथ गए लोग दाह संस्कार करने के बजाय शव को श्मशान में छोड़कर चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button