Breaking NewsUttarakhand

प्रेमी संग लिव इन में रह रही युवती की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में लिव इन में रह रही मध्यप्रदेश की युवती की इतनी बेरहमी से हत्या की गई कि उसका शव देख हर कोई हैरान रह गया। वहीं, युवती का प्रेमी भी उसकी सहेली के साथ फरार है। अटैची में बंद शव को बाथरूम के अंदर देखकर मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस के अनुसार, वह विरोध न कर सके इसलिए उसके हाथ पैर बांध दिए गए थे। यही नहीं हत्या करने के बाद आधे शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाल दिया गया था और आधे शव को गर्म कपड़े से बांधा गया था। फिर शव को कपड़े की अटैची के अंदर डाला गया था।  

सामने आया है कि 23 मई की शाम उस घर से तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी वक्त हत्या को अंजाम दिया गया होगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर आवाज बाहर न जाए, इसलिए साउंड सिस्टम बजाया गया।

Advertisements
Ad 27

जब पुलिस बाथरूम में पहुंची तो नल खुला हुआ था। शायद कातिल ने यह सोचकर नल चलाया हो कि मृतका के शरीर से बदबू न उठे। पर, भयंकर गर्मी होने के कारण शव फूलना शुरू हो चुका था। इसलिए बदबू भी शुरू हो गई थी। कमरा चौथी मंजिल पर था, लिहाजा उसे ठिकाने लगाना भी संभव नहीं था।

जांच में पता चला कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि युवती की एक सहेली भी उसी बिल्डिंग में रहती है, लेकिन वह भी युवक के साथ फरार हो चुकी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या में उसका भी हाथ है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब कॉलोनी का ही एक दुकनदार उधार की रकम लेने उसके फ्लैट पर गया। उस दौरान दुकानदार को उसका प्रमी भी नीचे मिला था। दुकानदार युवती से पैसे लेने बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पहुंचा तो कमरे में ताला लगा हुआ था। उसने ताला तोड़ा तो अंद से बदबू आ रही थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button