Breaking NewsNational

दिल्ली में सबसे बड़ी आग, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग से मरने वाले लोगों की संख्या 43 तक पहुंच गई। वहीं पहले घटना स्थल का मुआयना करने और बाद में लोक नारायण जय प्रकाश हॉस्पिटल में घायलों से मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए इस हादसे में मृतक लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने व घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने के साथ ही 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की। इस घटना में अब तक पुलिस ने 43 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Advertisements
Ad 27

कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची। हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button