Breaking NewsUttarakhand

ऋषि कपूर के निधन से पहले का वीडियो हो रहा वायरल, जानिए पूरा सच

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया। बुधवार को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कपूर परिवार ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि गुरुवार सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषि कपूर हॉस्पिटल में भर्ती हैं और एक लड़का उन्हें गाना सुना रहा है, जिसके बाद ऋषि कपूर ने उस लड़के को आशीर्वाद भी दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके निधन से कुछ समय पहले का है।

https://www.instagram.com/p/B_mcx3eFNnz/?igshid=ba3fgta7d7ve

क्या है वीडियो का सच:

Advertisements
Ad 27

इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि यह वीडियो ऋषि कपूर के निधन से कुछ समय पहले का है। सेलिब्रिटी एंड फैशन फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘निधन से पहले हॉस्पिटल से ऋषि कपूर का वीडियो। हॉस्पिटल के एक वर्कर का गाना सुनते हुए और उसे दुआएं देते हुए।’ दरअसल यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है, लेकिन यह पुराना वीडियो है। इस वीडियो को 4 फरवरी को धीरज कुमार सानू के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है।

Rishi Kapoor

यह वीडियो फेक नहीं है, लेकिन इसके समय को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वो गलत है। वीडियो में धीरज कुमार सानू को हॉस्पिटल का कर्मचारी बताया गया है, जबकि उनकी फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वो सिंगर हैं। धीरज ने फेसबुक अकाउंट पर भी 4 फरवरी को ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button