Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड मामले, 24 घंटे में मिले 4807 संक्रमित मरीज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 4807 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 34 मरीजों की मौत हुई। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 24 हजार पार हो गई है।

आज 894 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 34 हजार 12 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 4 हजार 527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देहरादून जिले में अब तक के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 31850 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1876 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

Advertisements
Ad 27

वहीं, हरिद्वार जिले में 786, नैनीताल में 818, ऊधमसिंह नगर में 602, पौड़ी में 217, टिहरी में 185, रुद्रप्रयाग में 52,  पिथौरागढ़ में 18, उत्तरकाशी में 75, अल्मोड़ा में 99, चमोली में 61, बागेश्वर में 8 और चंपावत में 10 संक्रमित मिले।

वहीं, राज्य में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 पहुंच गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 24893 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 1953 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण रिकवरी दर लगातार घट रही है। एक माह पहले जहां रिकवरी दर 95 प्रतिशत से अधिक थी। वहीं, अब गिर कर 78 प्रतिशत पहुंच गई है। सक्रिय मामले बढ़ने से अस्पतालों पर इलाज का दबाव भी बढ़ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button