Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, इस बार हफ्ताभर पहले हुआ आगाज़

देहरादून। उत्तराखंड में 13 को जून मानसून पहुंच चुका है। इस साल मानसून ने एक हफ्ते पहले ही राज्य में दस्तक दी है। वहीं राज्य में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली हुई, जिससे लोगों को मानसून का आगाज होने का अहसास नहीं हो पा रहा है।

कल यानी रविवार को जब मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी तो राजधानी देहरादून में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई और कई इलाकों में बदरा बरसे ही नहीं। आमतौर पर उत्तराखंड में 21 जून को मानसून पहुंचता है।

Advertisements
Ad 27

लेकिन इस बार करीब एक हफ्ते पहले मानसून पहुंच गया है। खास बात यह है कि केरल में मानसून तीन दिन बाद पहुंचा था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि उत्तराखंड में भी मानसून देर से ही पहुंचेगा। लेकिन बीच में सिस्टम में आई तेजी के कारण यहां करीब एक हफ्ते पहले मानसून पहुंच गया है।

वैज्ञानिक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि कुमाऊं के रास्ते मानसून ने राज्य में प्रवेश किया है। मानसून ने लगभग पूरे राज्य को कवर कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button