Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आइए, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम सभी 'संतुलित जनसंख्या-सक्षम भारत' के संकल्प को सशक्त करें और समरस, सशक्त, स्वावलंबी राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हों।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर जनता को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एव श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पवित्र श्रावण मास आप सभी के जीवन में श्रद्धा, सद्भाव और शुभता का संचार करे, भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि सावन में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव भक्तों को उनकी पूजा-अर्चना का फल तुरंत देते हैं।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने कहा- देवों के देव देवाधिदेव महादेव ही एक मात्र ऐसे भगवान हैं, जिनकी भक्ति हर कोई करता है। चाहे वह इंसान हो, राक्षस हो, भूत-प्रेत हो अथवा देवता हो। यहां तक कि पशु-पक्षी, जलचर, नभचर, पाताललोक वासी हो अथवा बैकुण्ठवासी हो। शिव की भक्ति हर जगह हुई और जब तक दुनिया कायम है, शिव की महिमा गाई जाती रहेगी।

इसके साथ ही समाजसेवी वंशिका सोनकर ने ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर जनता को जागरूक करने हेतु अपने सदेश में कहा- संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध समाज और सतत विकास की सुदृढ़ आधारशिला है। जनसंख्या नियंत्रण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की अनिवार्य नीति है। यह लक्ष्य जन-जागरूकता, जन-भागीदारी और जननीति के समन्वित प्रयासों से ही प्राप्त हो सकता है।

उन्होंने कहा- आइए, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम सभी ‘संतुलित जनसंख्या-सक्षम भारत’ के संकल्प को सशक्त करें और समरस, सशक्त, स्वावलंबी राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button