Breaking NewsNational

दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट, जानिए देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। मॉनसून का कहर पहाड़ों से मैदान तक जारी है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों (29-31 अगस्त 2025) में भारी बारिश का अनुमान है।

शुक्रवार और शनिवार को होगी जमकर बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों में मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 80-90% तक रहेगा, जिससे उमस भरा मौसम रहेगा।

यूपी में 3 दिनों तक बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर और आगरा जैसे शहरों में अगले तीन हल्की बारिश होने का अनुमान जताय गया है।

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Advertisements
Ad 26

बिहार में अगले तीन दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान तीन दिनों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में

पंजाब में सैलाब का कहर टूट पड़ा है। 7 से 8 जिले इस समय बाढ़ के प्रकोप में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। लोग घरों में कैद हैं। वहीं सेना लगातार रेस्क्यू में जुटी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। जहां बोट से रेस्क्यू मुश्किल हो रहा है, वहां हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button