Breaking NewsNational

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद, वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित अन्य नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया।

इसके बाद नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, यहां पर भी नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेद्र प्रधान सहित भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर नितिन नबीन का स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला।

कौन हैं नितिन नबीन?

Advertisements
Ad 26

नितिन नबीन अभी बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। पटना के बांकीपुर सीट से 2006 उपचुनाव के बाद से लगातार 5 बार से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। वह कायस्थ समाज से आते हैं और इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज से वो इकलौते मंत्री हैं।

उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी BJP के कद्दावर नेता थे। पिता के निधन के बाद नितिन नवीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। नितिन महज 45 साल की उम्र में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button