देहरादून : उत्तराखंड में आने वाले दो दिन भारी गुजरेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 48 घंटे भारी बारिश और इससे बड़े नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दरम्यान राज्यभर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए अलर्ट के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है।
पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन व सड़कें बंद होने की संभावना के मद्देनजर सलाह दी गई है कि जरूरी न हो तो अगले दो दिन यात्रा टाल दें ।अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण दो दिन के लिए रोक दिया गया है।
इस बीच लगातार बारिश से कुमाऊं क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पिथौरागढ़ के धौलकोट गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व जिला पंचायत सदस्य का घर ढह गया, जबकि चार घरों में दरारें पड़ गईं। गांव में लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए, जबकि दो वाहनों को भी क्षति पहुंची है। संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन राज्य के सभी जिलों में जोरदार वर्षा की संभावना है। हल्की से मध्यम वर्षा के बीच कुछ स्थानों पर 65 से 205 मिमी तक वर्षा हो सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन व सड़कें बंद होने और मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जनपदों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ऐसे में सतर्कता बरतनी जरूरी है।
उन्होंने सलाह दी है कि इन दो दिनों में यदि जरूरी न हो तो यात्रा को टाला जा सकता है। नदी-नाले उफान पर रह सकते हैं, लिहाजा इनके किनारे की बसागत को अधिक सतर्क रहना होगा।
उधर, मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण दो दिन के लिए रोक दिया गया है। उपजिलाधिकारी हर गिरी ने यह जानकारी दी।
इस बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा का क्रम जारी रहने से जनजीवन पर असर पड़ा है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र में। बागेश्वर जिले में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 25 घर खतरे की जद में हैं। वहीं, चारधाम यात्रा मार्गों के बंद होने व खुलने का क्रम सोमवार को भी बना रहा।
Advertisements
Read Next
June 8, 2025
देश की राजधानी दिल्ली में महसूस किये गये भूकंप के झटके, इतनी मापी गई तीव्रता
June 7, 2025
WTC फाइनल से पहले नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया, कही ये बड़ी बात
June 7, 2025
Bollywood News: हाउसफुल-5 का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, पहले ही दिन कूट डाले इतने करोड़ रुपये
June 7, 2025
मुंबई में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
June 9, 2025
महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन: वंशिका सोनकर
June 8, 2025
फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराकर कोको गॉफ ने जीता पहला French Open खिताब
June 8, 2025
डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को खुली चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात
June 8, 2025
रविवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, दूर हो जाएगी धन की किल्लत
June 8, 2025
Weather Update: गर्मी दिखाएगी तेवर, पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ेगा तापमान
June 8, 2025
निर्देशक से नाराज हुए सुपरस्टार, कर दी मूवी के फ्लॉप होने की भविष्यवाणी
June 8, 2025
देश की राजधानी दिल्ली में महसूस किये गये भूकंप के झटके, इतनी मापी गई तीव्रता
June 7, 2025
WTC फाइनल से पहले नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया, कही ये बड़ी बात
June 7, 2025
Bollywood News: हाउसफुल-5 का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, पहले ही दिन कूट डाले इतने करोड़ रुपये
June 7, 2025
मुंबई में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
June 9, 2025
महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन: वंशिका सोनकर
June 8, 2025
फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराकर कोको गॉफ ने जीता पहला French Open खिताब
June 8, 2025
डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को खुली चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात
June 8, 2025
रविवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, दूर हो जाएगी धन की किल्लत
Back to top button