Breaking NewsNational

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने दी धरना देने की अनुमति

पुलिस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। यहां शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का विरोध करना है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। यहां से वह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। अनुमति मिलने पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए और यहीं अभिजीत से मुलाकात की। इसी दौरान उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति भी मिल गई।

अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट पर बताया कि पुलिस ने धरना प्रदर्शन की अनुमति दे दी है और सभी लोग जंतर-मंतर पर जुटेंगे। अभिजीत के कहे अनुसार उनके समर्थक सुबह से ही संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचने लगे थे। हालांकि, उन्हें आसानी से प्रदर्शन की अनुमति मिल गई। उन्होंने पहले अपने सपोर्टर्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया था, लेकिन बाद में समर्थकों से जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है।

जंतर-मंतर में जुट रहे कॉकरोच

अमेरिका के बोस्टन से दिल्ली लौटे दीपके सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और एक्स पोस्ट के जरिए अपने सपोर्टर्स से एक बार फिर जंतर मंतर पहुंचने की अपील की। सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर जंतर मंतर से दिल्ली एयरपोर्ट तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीजेपी के प्रोटेस्ट में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल होने वाले हैं। दीपके नीट पेपर लीक विवाद और सीबीएसई में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। सीजेपी के पहले प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड में है। जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह तक जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था। बाद में अभिजीत ने पुलिस अधिकारियों से प्रदर्शन की अनुमति मांगी और उन्हें अनुमति दे दी गई।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि स्टूडेंट्स से सही अंडरटेकिंग लेने के बाद उन्हें परमिशन देने का फैसला किया गया है। सभी जिलों, खासकर नॉर्थ, सेंट्रल, साउथईस्ट, साउथवेस्ट, से कहा गया है कि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने आ रहे सभी स्टूडेंट्स को आसानी से सुविधा दें। नई दिल्ली जिले में करीब 2,000 लोग तैनात किए जाएंगे। उन सभी को प्रोटेस्टर्स से टकराव से बचने का निर्देश दिया गया है। जिले को 12 जोन में बांटा जाएगा, जिनमें से हर जोन का हेड एक डीसीपी-रैंक का ऑफिसर होगा। दिल्ली पुलिस ने सभी डिस्ट्रिक्ट और यूनिट डीसीपी को एक इंटरनल कम्युनिकेशन जारी किया है, जिसमें उन्हें शनिवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी भीड़, ट्रैफिक में रुकावट और लॉ-एंड-ऑर्डर की दिक्कतों के बारे में अलर्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button