Breaking NewsNational

ओड़िशा में भीड़ ने बीफ होने के संदेह में ट्रक में आग लगायी

बेरहामपुर। भीड़ ने आज यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के पलट जाने के बाद उसमें आग लगा दी। भीड़ का आरोप था कि ट्रक में बीफ लदा है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भीड़ ने हमला किया तो ट्रक चालक और क्लीनर दोनों वहां से भाग गए। ट्रक बिहार से मुंबई जा रहा था और रास्ते में संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इसके बाद ट्रक से एक पैकेट गिर गया।

Advertisements
Ad 26
 स्थानीय लोगों का आरोप था कि उस पैकेट में बीफ है। बेरहामपुर सदर के एसडीपीओ अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि पैकेट की जांच करायी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसमें बीफ है या नहीं। इस बीच इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने ट्रक चालक तथा क्लीनर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। मोहंती ने कहा कि जाम समाप्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button