Breaking NewsSports

आर्यवीर सहवाग ने मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक

भारत और यूएई के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया U19 टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 131 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।

अंडर-19 एशिया कप में आज टीम इंडिया का सामना यूएई से हो रहा है। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच अच्छी रही। पहले विकेट के लिए लक्ष्य राज चंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लक्ष्य के आउट होने के बाद आर्यवीर सहवाग ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और अंत में उन्होंने 131 गेंदों में शानदार शतक लगाया। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अर्जुन राजपूत ने शतक लगाया था।

U19 एशिया कप में आर्यवीर सहवाग ने लगाया पहला शतक

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 13 शानदार चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी, हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे और उनका बल्ला नहीं चल सका था। उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। सहवाग इस मैच में 168 गेंदों में 160 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के लगाए।

सहवाग और वीके विनीत के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी

Advertisements
Ad 29

आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक शानदार शतकीय साझेदारी की। इस दौरान आर्यवीर ने बहुत तेजी से रन बनाए, खुलकर बड़े-बड़े शॉट खेले और भारत के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने सिर्फ 38 ओवर में ही 203 रन बना लिए थे। सहवाग के साथ-साथ वीके विनीत भी इस मैच में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी

ग्रुप ए में भारत के लिए यूएई के खिलाफ यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर शानदार आगाज किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हुए कड़े मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे सेमीफाइनल के लिए उनका रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है। अगर नेपाल वाले मैच की बात करें, तो भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नेपाल को सिर्फ 128 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था और फिर बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button