Breaking NewsUttarakhand

इंदिरा गांधी की जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

संजय अमन, सुशील त्यागी, डॉक्टर अजीत गैरोला, डॉक्टर दिनेश शर्मा, सांख्य योग फाउंडेशन के डॉक्टर मुकुल शर्मा आदि के अनुसार इंदिरा जी प्रगतिशील विचारों की प्रेरणा स्रोत थी, उनको हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है।

देहरादून। इंदिरा गांधी को आयरन लेडी का खिताब, अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय घटनाक्रमों की तत्कालीन कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ लिए गए, निर्भीक फैसलों का प्रतीक था।भारत आज सशक्त और आत्मनिर्भता के प्रगति पथ पर है तो इसमें इंदिरा जी के योगदान को भुलाया जाना असंभव है। ये विचार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 190वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा आयोजित संवाद में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, सेनानी परिजनों, सेवानिवृत्त पेंशनर्स, अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों आदि के थे।

दलित साहित्य अकादमी के जयपाल सिंह का कहना था कि 1969 में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण ऐतिहासिक फैसला था।

पर्यावरण संरक्षक डा.राकेश डंगवाल के शब्दों में 1971 के युद्ध में बांग्लादेश की स्थापना कर पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को दो टुकड़ों में बांटना उनकी दूरगामी सामरिक सोच का प्रतीक था।

जागरूक नागरिक सेवा मंच के नरेश चंद्र कुलाश्री ने कहा देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए इंदिरा जी का योगदान अमूल्य था।

समाजसेवी सुशील सैनी के अनुसार उन्होंने साबित किया कि भारतीय राजनीति में महिलाएं भी सर्वोच्च जिम्मेदारी निभा सकती हैं।

रोड सेफ्टी अभियान के संयोजक उमेश्वर सिंह रावत के अनुसार 1974 में पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण कर उन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न देशों में शामिल कराया।

स्पेक्स के अध्यक्ष डॉ बृजमोहन शर्मा ने कहा अंतरिक्ष अनुसंधान को उनके कार्यकाल में नई दिशा मिली, आपातकाल जैसे निर्णय विवादास्पद थे लेकिन राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।

हल्द्वानी के भुवन चंद्र उपाध्याय के अनुसार उनके कार्यकाल में शुरू 20 सूत्री कार्यक्रम गरीबी उन्मूलन में सहायक सिद्ध हुए, कालाबाजारी को रोका जा सका।

पर्यावरण प्रेमी दिनेश सेमवाल ने कहा हरित क्रांति को प्रोत्साहन भी उनका लक्ष्य था।

धाद के मेजर महावीर सिंह रावत ने कहा इंदिरा जी के ये शब्द ‘मेरे खून की हर बूंद देश के लिए है’ आज भी प्रेरक हैं।

भारत विकास परिषद के रोहित कोचगवे के अनुसार उनका जीवन हमें दृढ़ संकल्प, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनसेवा की प्रेरणा देता है।

Advertisements
Ad 29

संयुक्त नागरिक संगठन के उपाध्यक्ष जगमोहन मेहंदीरत्ता के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र तथा खाद्य सुरक्षा में राष्ट्रीय संसाधनों और कृषि विकास को मजबूत कर आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में उनका का विशेष योगदान रहा, रियासतों के प्रिवी पर्स समाप्त कर सामंतवादी अधिकारों के विरुद्ध उन्होंने मजबूत संदेश दिया।

उत्तराखंड पहाड़ी महासभा के बीरू बिष्ट के अनुसार उनका जीवन हमें कठिन हालातो में साथ आत्मविश्वास और दर्द संकल्प के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

पहाड़ी पैडलर्स के गजेंद्र रमोला के अनुसार इंदिरा जी ने सिद्ध किया कि महिलाएं खेत खलियान और रसोई घर तक सीमित नहीं है वे देश का नेतृत्व भी कर सकती हैं।

संकल्प शिक्षण समिति की अनीता नेगी ने कहा जनता के बीच वो इंदिरा अम्मा और आयरन लेडी के रूप में लोकप्रिय रही थी।

वेस्ट वॉरियर्स के नवीन सडाना ने कहा उनके जीवन से हमें राष्ट्र ही सर्वोपरि है की भावना मिलती है।

भारत विकास परिषद के डॉक्टर शैलेंद्र कौशिक के अनुसार कूटनीतिक क्षमताओं और स्पष्ट सोच की वो प्रतीक थी।

कैप्टेन आलम सिंह भंडारी जो 1971 के भारत पाक युद्ध में शामिल थे ने कहा उनके अदम्य साहस और निर्णय को याद कर भावी पीढ़ी प्रेरणा लेगी।

राजीव कंसाली के अनुसार उन्होंने ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

समाजसेवी संजय गर्ग का कहना था कि उनकी विदेश नीतियों में गुटनिरपेक्षता का महत्वपूर्ण स्थान था, आज मोदी सरकार भी इन्हीं नीतियों का अनुसरण कर रही है।

संजय अमन, सुशील त्यागी, डॉक्टर अजीत गैरोला, डॉक्टर दिनेश शर्मा, सांख्य योग फाउंडेशन के डॉक्टर मुकुल शर्मा आदि के अनुसार इंदिरा जी प्रगतिशील विचारों की प्रेरणा स्रोत थी, उनको हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button