Breaking NewsNationalWorld

बहरीन में 200 साल पुराने कृष्ण मंदिर का होगा पुनर्निर्माण, मोदी ने किया परियोजना का शुभारंभ

मनामा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त बहरीन की यात्रा पर हैं। यहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन की राजधानी मनामा में भगवान श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का शनिवार को शुभारम्भ किया। मनामा में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इस साल आरंभ किया जाएगा।

मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है। मोदी शनिवार को यहां पहुंचे थे। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button