Breaking NewsEntertainment

बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में भटके अक्षय कुमार, ये थी वजह

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के नए शो ‘इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के लिए शूटिंग की, जो कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व एवं नेशनल पार्क में हुई। शूट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अक्षय ग्रिल्स, शो की टीम और फॉरेस्ट अधिकारियों के साथ नजर आ रहे हैं।

20200202_081805

रिपोर्ट्स की मानें तो बेयर को अक्षय के साथ 5 लोकेशंस पर शूटिंग करनी थी। लेकिन वे सिर्फ 2 जगह शूट कर वहां से रवाना हो गए। ग्रिल्स, उनकी टीम और अक्षय ने करीब 3 घंटे का समय शूटिंग पर खर्च किया।

20200202_081819

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर विराट कोहली भी ग्रिल्स के साथ जंगलों में शूट करेंगे। दोनों के साथ कुछ और सेलेब्स भी इस शूट का हिस्सा बन सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो ग्रिल्स के साथ शूट करने वाली दीपिका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोहली पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। पहले इंडियन एक्टर के तौर पर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत ने शूटिंग की थी। यह शूटिंग 28 जनवरी को बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button