Breaking NewsUttarakhand

बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट

देहरादून। तेज रफ्तार से आ रही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर की वजह से स्कूटी सवार युवक छिटककर दूर जा गिरा। स्कूटी के बाद बेलगाम कार ने सड़क किनारे पेड़ को भी टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद किसी तरह कार खेत में जाकर रूक गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत विहार थाना क्षेत्र के उमेदपुर में तरनजीत सिंह नामक युवक अपनी स्कूटी पर पर सवार होकर सड़क के किनारे रूका हुआ था तभी पीछे से प्रेमनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बेकाबू कार संख्या यूके 07 बीएन 6866 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार युवक तरनजीत सिंह छिटककर दूर जा गिरा और घायल हो गया, जबकि इस घटना में उसकी स्कूटी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। वहीं कार सवार ने सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बेकाबू कार किसी तरह खेतों में जाकर रूक गई।

scooti

Advertisements
Ad 29

स्थानीय निवासियों ने जब कार चालक को रोकने का प्रयास किया तो वो लोगों से अपने उंचे रसूख का हवाला देकर उलझने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कार चालक बुरी तरह से शराब के नशे में चूर था। उसके नशे का आलम यहीं नहीं थमा। खुद को फंसता हुआ देख आरोपी चालक ने फोन कर के अपने सहयोगियों को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे कार चालक के सहयोगियों ने स्कूटी चालक समेत स्थानीय लोगों से मारपीट की और वाहन को मौके पर छोड़कर आरोपी कार चालक समेत फरार हो गये। इसके बाद पीड़ित स्कूटी सवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी।

सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

देखें वीडियो:

[wonderplugin_gallery id=”58″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button