Breaking NewsNational

भीषण हादसे का शिकार हुई उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस

नई दिल्‍ली। हरिद्वार और पुरी के बीच चलने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गयी।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली के पास ट्रेन के 5 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। हालांकि शुरुआत में 6 डिब्‍बों को पटरी से उतरने की खबर आई थी। इस भीषण हादसे में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। यह ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। रेल मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा भी मौके पर जा रहे हैं।
मेरठ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रशांत कुमार बताया कि घायलों की वास्तविक संख्या का पता अब तक नहीं लगाया जा सका है। हालांकि, हादसे के चश्मदीदों ने कहा कि कम से कम 20 लोग जख्मी हुए हैं।रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वे शाम इस हादसे के ब्यौरे का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरसंभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

 

images (1)

Advertisements
Ad 29

मौके पर रेल के कई डिब्बे पटरी से उतरे व कई डिब्बे घरों में घुसे नजर आ रहे हैं। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव का काम चल रहा है। इस हादसे के कारण उत्तर रेलवे के इस व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की संख्या और बढ़ने की सूचनाएं मिल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button