Breaking NewsEntertainment

Bollywood News: आखिर मैडी को क्यों आया गुस्सा, भेज दिया लीगल नोटिस

आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक हेल्थकेयर ब्रांड पर बिना अनुमति के अपने इंटरव्यू की क्लिप इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए करने का आरोप लगाया है और हेल्थकेयर ब्रांड की जमकर आलोचना की है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने हेल्थकेयर ब्रांड को लीगल नोटिस भेजा है।

Bollywood News: आर माधवन बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। अपने अभिनय से लाखों दिल जीतने वाले माधवन अब अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह उन स्टार्स में से हैं, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटते। अब हाल ही में माधवन ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने एक हेल्थकेयर ब्रांड की पोल खोली है और साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इस हेल्थकेयर ब्रांड को कानूनी नोटिस भी भेजा है, क्योंकि ब्रांड ने बिना उनकी अनुमति के उना नाम और वीडियो क्लिप अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन को बताया धोखाधड़ी

Advertisements
Ad 28

आर माधवन ने अपने पोस्ट में इस विज्ञापन को ‘धोखाधड़ी’ बताते हुए फैंस को आगाह किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे  लिखा, “इस रील को ऐसे पेश किया गया है, जैसे मैं उनके प्रोडक्ट का सपोर्ट कर रहा हूं। मगर ऐसा नहीं है। ये वीडियो क्लिप बिना मेरी अनुमति के एक साक्षात्कार से लिया गया है और उसे मेरी ओर से समर्थन के रूप में इस्तेमाल किया है। जनता इन लोगों या उनके व्यवहार पर कैसे विश्वास करेगी? ये बहुत ही शर्मनाक है!”

आर माधवन के हालिया प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन पिछले दिनों ‘धुरंधर 2’ में अपने किरदार को लेकर चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने अजय सान्याल की भूमिका को दोहराया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और कमाई के मामले में अब देश की दूसरी फिल्म बन चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इससे पहले ‘केसरी 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ में नजर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button