Breaking NewsNational

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने दी मंजूरी

60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, योगी सरकार का बड़ा फैसला; कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है। यहां योगी कैबिनेट ने एक अहम फैसले को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसे महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। योगी सरकार की ओर से रक्षाबंधन से ठीक पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत यूपी में 60 वर्ष के ऊपर की महिलाओं को अब बस यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ समेत 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके तहत 60 साल और उससे ज़्यादा उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में जीवन भर मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी। इससे 1 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है और इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार या वोटर आईडी मान्य होगा।

Advertisements
Ad 29

इसके साथ ही योगी कैबिनेट में एक अन्य अहम निर्णय लिया गया। इसके तहत गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार हरिद्वार तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 10,761 करोड़ रुपये की लागत से इसका विस्तार किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के विस्तार के साथ ही बिजनौर से हरिद्वार की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। वहीं हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे का विस्तार होने से दो कुम्भ नगरियों प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button