Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग से पूरे विश्व को शांति और एकता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की प्रेरणा से ही हमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी का संदेश मिलता है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button