Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने टिहरी में 42 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने टिहरी दौरे के दौरान टीएचडीसी हाइड्रो इंजिनियरिंग कालेज में कुल 95 करोड़ 73 लाख 78 हज़ार की लागत की कुल 42 योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। जिसमे से 59 करोड़ 18 करोड़ 32 लाख की 21 योजनाओं का लोकार्पण व 36 करोड़ 55 लाख 46 हज़ार की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पित योजनाओं में लोनिवि की 5, सिंचाई की 4, आरईएस की 5, पीएमजीएसवाई की 5, पर्यटन विभाग की 2 योजनाएं शामिल है। वहीं शिलान्यास में लोनिवि की 4, आरईएस की 9, पीएमजीएसवाई की 01 व पेयजल निगम की 07 योजनाएं शामिल है।

Advertisements
Ad 27

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हाइड्रो इंजिनियरिंग कालेज से वर्चुल माध्यम से गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस देवप्रयाग में बने 70 बैड के कोविड केयर सेंटर का लोकार्पण किया। इस कोविड केयर सेंटर से 53 हज़ार आबादी को कोविड उपचार के लिए लाभ मिल सकेगा।

इस दौरान कृषि मंत्री सबोध उनियाल, प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक टिहरी डॉ. धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक देव प्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्त व एसएसपी तृप्ति भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button