Breaking NewsUttarakhand

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। यहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूतियाँ दी हैं। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

मुख्यमंत्री पुुुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button