Breaking NewsNationalUttarakhand

सीएम धामी ने दिल्ली में सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना।

Advertisements
Ad 27

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो का जिक्र किया जाता है और उनसे बात कर प्रोत्साहित किया जाता है, इससे अन्य लोगों को समाज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button