Entertainment

‘मेरी प्यारी बिन्दु’ के लिए काम शुरू करेंगी परिणीति

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अगले दो सप्ताह में अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ पर काम करना शुरू कर देंगी। लगभग एक साल तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आने वाली 27 वर्षीय अभिनेत्री अपनी भूमिका के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
परिणीति ने ट्वीट किया है, ‘‘फिल्म दो सप्ताह में शुरू हो जाएगी। मेरी प्यारी बिन्दु के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।’’यश राज बैनर के तले बन रही इस फिल्म का निर्माण मनीष शर्मा और निर्देशन अक्षय राय कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button