Breaking NewsNational

शर्मनाक: मासूमों का यौन शोषण कर रहा था मदरसे का टीचर

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोट्टायम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने 63 वर्षीय मदरसा अध्यापक को मासूम बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि मदरसे का टीचर 63 वर्षीय मौलाना युसूफ करीब 30 वर्षों से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उसे दो सप्ताह के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी मौलान ने यह कबूल किया है कि जब वह जवान था, तभी से बच्चों का यौन शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी बताया कि वह 10 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनाता है।

Advertisements
Ad 27

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मौलान मासूम बच्चों को मिठाई देने के बहाने प्राइवेट रूम में ले जाकर उनका शोषण करता था। मौलाना ने पूछताछ में बताया कि जब मस्जिद के प्रमुख इमाम बाहर होते थे, वह बच्चों को बहलाकर प्राइवेट रूम में ले जाता और उनका शोषण करता।

पुलिस ने पूछताछ में यह भी पाया कि आरोपी मौलाना खुद ही यौन शोषण का शिकार रहा है। इसके बाद उसने बदला लेने के लिए यौन शोषण करने वाले शख्स की बेटी का रेप किया। मौलाना ने बताया कि इसके बाद से वह लगातार बच्चों का यौन शोषण करने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button