Breaking NewsUttarakhand

देश के अमर क्रांतिकारी शहीदों को पार्षद वंशिका सोनकर ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। स्वतंत्रता के महानायकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सके।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर क्रांतिकारी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। भारत माता के अमर सपूतों की महान कुर्बानियों को देश हमेशा याद रखेगा। मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Advertisements
Ad 28

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। स्वतंत्रता के महानायकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सके और भारतवासी एक स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button