Breaking NewsEntertainment

दिल्ली में टैक्स फ्री हुई ‘सांड की आंख’, सीएम ने की सराहना

नई दिल्ली। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख को राजधानी दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सांड की आंख की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे।

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है- दिल्ली सरकार ने तापसी और भूमि की फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया है। एक सपने की ताकत, सामाजिक सांस्कृतिक बंधनों के बावजूद उसे पूरा करने की ललक क्या होती है। फिल्म का यह संदेश हर उम्र, जेंडर और परिदृश्य के लोगों तक पहुंचना चाहिए।

Advertisements
Ad 29

शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर की लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म सांड की आंख को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट ने उम्मीद जताई है कि पहले दिन फिल्म की कमाई 3 से 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button