Breaking NewsUttarakhand

डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने मुख्यमंत्री को सौंपे ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स

देहरादून। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदान किए।

सचिवालय परिसर में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रेजिडेंट राजीव लोनियाल ने यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री को भेंट किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कंपनी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए इन कंसेंट्रेटर्स को उन पर्वतीय जिलों को भेजा जाएगा जहां इनकी आवश्यकता है।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से देहरादून में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी इच्छा प्रकट की गई है जिसके लिए

कंपनी ने 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े शहरों, जिला अस्पतालों के बाद अब प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों के स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button