Breaking NewsUttarakhand

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस और वीरता के साथ ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे अद्वितीय वीरता और पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत की महान योद्धा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत की महान योद्धा, अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। झाँसी की वीरांगना ने अपने अप्रतिम आत्मसम्मान, रणकौशल और देशप्रेम से स्वतंत्रता संग्राम की नींव को दृढ़ शक्ति प्रदान की। उनका जीवन हर भारतीय को साहस, त्याग और राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट समर्पण का अमिट संदेश देता है। रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों से शक्ति प्राप्त करें और राष्ट्रहित के पथ पर दृढ़ बने रहें।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस और वीरता के साथ ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे अद्वितीय वीरता और पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं। ऐसी महान हस्तियों का समर्पण, उदारता, देशभक्ति और बलिदान प्रेरणादायी है।” अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button