Breaking NewsEntertainmentSports

जानिए अनुष्का को क्या कहते हैं विराट

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं हैं। अनुष्का की तारीफ करने का कोई भी मौका विराट नहीं छोड़ते। हाल ही में विराट ने एक स्पेशल शो की शूटिंग की थी, जिसका प्रसारण दिवाली के मौके पर टीवी के एक एंटरटेनमेंट चैनल पर किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस बातचीत में विराट ने अनुष्का के बारे में भी काफी सारी बातें कहीं और उसी दौरान अनुष्का की तारीफ करते हुए बातों ही बातों में उनके मुंह से अनुष्का का वह निकनेम भी जगजाहिर हो गया, जिस नाम से वह अनुष्का को बुलाते हैं। अनुष्का के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विराट ने अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा, ‘नुष्की बहुत ईमानदार है।’

Advertisements
Ad 27

विराट के इस बयान ने अचानक सभी का ध्यान खींचा। विराट के इस बयान से यह साफ जाहिर हो जाता है कि अनुष्का उनके लिए कितनी खास है और वह प्यार से उन्हें क्या कहकर बुलाते होंगे, वरना अचानक उनके मुंह से अनुष्का के बजाय यह नाम कैसे निकलता! बरहाल, यह ‘नुष्की’ कौन है, इसका पूरा खुलासा तो शो के प्रसारण के बाद ही होगा।

इस शो में विराट की बातचीत का एक छोटा सा विडियो भी पिछले दिनों जारी किया गया है। दिवाली का हर्षोल्लास और बढ़ाने के लिए ये दोनों अपनी निजी जिंदगी के कई राज भी एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे। इस शो में विराट भांगड़ा करेंगे, मगर दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता अब यही जानने की है कि अनुष्का के बारे में विराट ने क्या-क्या कहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button