Breaking NewsUttarakhand

गन्‍ने के खेत में मिला तेंदुए का शव

देहरादून। लच्छीवाला वन रेंज के झबरावाला गांव में गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि झबरावाला गांव में रियाज अहमद के गन्ने का खेत हैं। शु्क्रवार सुबह खेत में ग्रामीणों ने तेंदुए का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को की। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisements
Ad 29

वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव को कब्जे में लेकर उसका चिकित्सकों के पैनल की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड व निमोनिया के चलते तेंदुए की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को लच्छीवाला में दफना दिया गया। तेंदुए की उम्र छह वर्ष बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button