Breaking NewsNational

गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की मौत, तीन लापता

भोपाल। एमपी के भोपाल से एक बुरी खबर सामने आई है। प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल में छोटा तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की मौत हो गई। नाव में 19 लोग सवार थे।

पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और तीन की तलाश की जा रही है। मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। हादसे में 11 लोगों का मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। नगर निगम इसके लिए अलग से घोषणा करेगी। जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) का मुख्यालय है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में जुड़ी थीं, इन पर 22-23 लोग सवार थे। सभी लोग 27-28 साल उम्र के थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। लिहाजा नाव का संतुलन बिगड़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button