Breaking NewsUttarakhand

गहरी खाई में गिरी स्कूल वैन, नौ बच्चों की मौत, आठ घायल

टिहरी। जनपद के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि आठ बच्चे घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

Advertisements
Ad 27

बताया गया कि वैन में कुल 17 बच्चे सवार थे। अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी।

बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। एसओ लंबगाव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल टिहरी लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button