Breaking NewsUttarakhand

घर से भागकर की शादी, एक साल बाद उसे छोड़ा

हरिद्वार के भगवानपुर में एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उसे शादी करने और एक साल बाद उसे छोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 भगवानपुर। धर्म परिवर्तन कर युवती से शादी करने के एक साल बाद उसे छोड़ दिया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा गांव निवासी एक युवती को कस्बे का एक युवक करीब एक साल पहले भगाकर ले गया था। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। इसके बाद वह वापस लौट आए थे।

Advertisements
Ad 27

महिला के पिता का आरोप है कि युवक ने अब उसकी बेटी को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जबकि उसकी बेटी का शादी से पहले धर्म परिवर्तन भी कराया गया था। पीड़ि‍त ने इस मामले में युवक और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि पति पत्नी में विवाद हुआ था। बाद में दोनों वहां से चले गए थे। इनके बीच सुलह हो गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button