Breaking NewsNational

युवती ने अपने प्रेमी पर फेंका तेज़ाब, जानिए पूरा मामला

आगरा। आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। घटना आगरा के हरि पर्वत थाना अंतर्गत खंदारी इलाके में गुरुवार शाम को हुई। बुरी तरह से झुलसे 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, एक प्राइवेट लैब में काम करने के दौरान दोनों को आपस में प्यार हुआ था, जिसके बाद ये एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे। लड़के के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई थी। लड़का गुरुवार को काम पर गया हुआ था, तभी लड़की ने सिलिंग फैन ठीक करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया।

Advertisements
Ad 29

सिलिंग फैन की मरम्मत करने के दौरान लड़की ने लड़के पर तेजाब से हमला कर दिया। लड़की की पहचान सोनम के रूप में की गई है। एसिड फेंकने के दौरान सोनम को भी कई जगह चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कासगंज से आगरा आए देवेंद्र के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर किए गए एसिड हमले के पीछे सोनम ही है।

आगरा के पुलिस अधीक्षक बी. आर. प्रमोद ने कहा कि मृतक के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, “एसिड हमले के पीछे लड़की ही है इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button