Breaking NewsNationalSports

हार्दिक पंड्या की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे लोग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने सर्बिया की अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविच के साथ बुधवार को सगाई कर ली। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ कई तस्वीरें साझा की। अपनी गर्लफ्रैंड नताशा से सगाई कर ली। उनकी इस गोपनीय इंगेजमेंट से उनके प्रशंसकों समेत क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान हो गए।

https://www.instagram.com/p/B6xrw7WlubB/?igshid=1625puexm2ws3

हार्दिक की अचानक हुई इस सगाई को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या ने अचानक सगाई करके सबको हैरान कर दिया। पंड्या और नताशा की तस्वीर पर कमेंट करते विराट ने लिखा,”बधाई हो एच, यह तो शानदार सरप्राइज है। तुम दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” उनकी सगाई को लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गजों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।

Advertisements
Ad 27

वहीं उनकी अचानक हुई सगाई को लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर भी चुटकी ले रहे हैं। हार्दिक के एक फैन ने नताशा की जगह इंटरनेट सनसनी रानुमण्डल के साथ उनकी फोटो को एडिट करके ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे देखकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं और आगे शेयर कर रहे हैं।

वहीं इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है। “एडिट करने वाले तुम्हारा हिसाब यमराज का भैंसा करेगा।” बहरहाल इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुदगुदाने पर विवश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button